संचेती फाउंडेशन एवं एसएमएस लिमिटेड द्वारा स्कूलों में वाटर फिल्टर और वाटर कूलर प्रदान किया


दुर्ग। संचेती फाउंडेशन एवं एसएमएस लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। कंपनी द्वारा संचालित संचेती फाउंडेशन के माध्यम से निर्माण क्षेत्र के आसपास स्थित गांवों के पांच शासकीय स्कूलों में Tata Voltas 100 LPH वाटर फिल्टर एवं वाटर कूलर प्रदान कर उनका लोकार्पण किया गया।
गौरतलब है कि एसएमएस लिमिटेड कंपनी दुर्ग क्षेत्र में भारतमाला सड़क निर्माण का कार्य कर रही है। इसी क्रम में कंपनी द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत आसपास के स्कूलों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इस पहल के तहत करगाडीह, उतई, डूमरडीह, सेमरी और बठेना स्थित शासकीय स्कूलों में वाटर फिल्टर एवं कूलर लगाए गए हैं। इससे इन स्कूलों में अध्ययनरत लगभग 1500 से 1800 विद्यार्थियों को स्वच्छ, शीतल और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर डी. विश्वनाथन, एचआर मैनेजर आसिफ मुजावर सहित कंपनी के अन्य स्टाफ पार्थ सारथी और नागेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबंधित स्कूलों के प्रधान पाठक भगवानदास टंडन, दिलीप कुमार साहू, पोशनकुमार मरकंडे, चंद्रकिरण साहू एवं हरीश चंद्र शुक्ल भी मौजूद थे।
स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए संचेती फाउंडेशन एवं एसएमएस लिमिटेड का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *