मिनीमाता की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम कल

? –रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

मैनपुर। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद स्व. मिनीमाता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कल 11 अगस्त मंगलवार को मैनपुर के विश्राम गृह में श्रद्दांजलि सभा का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर मैनपुर ब्लॉक के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी दिवंगत नेताओं की जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर विचार एवं गोष्ठी मनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है इसी तारतम्य में कल ममतामयी माँ स्व. मिनीमाता की पुण्यतिथि समारोह आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *