सेलूद में शोक संतप्त परिवार से मिले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल


सेलूद। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बावाकुटी सेलूद निवासी नीराबाई वैष्णव के निधन पर शोक व्यक्त किया। वे शोकाकुल परिवार से मिलने उनके निवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
श्री बघेल ने दिवंगत नीराबाई वैष्णव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर तुसलीदास वैष्णव, जगमोहन दास, हेमंत दास, रोमन दास वैष्णव, होमन दास सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *