कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने दी होली की शुभकामनाएं, भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील


दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रदेशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी सद्भाव, एकता और खुशियों का संदेश देता है।
राकेश ठाकुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *