जागेत्री साहू को मिली दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी


पाटन। महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकीं जागेत्री साहू को अब कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण जिला की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। इसे लेकर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके लिए गौरव और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया यह दायित्व उनकी निष्ठा, ईमानदारी और कार्यशैली पर विश्वास का प्रतीक है।
जागेत्री साहू ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, आशीष वर्मा पूर्व ओएसडी अश्वनी साहू पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष दुर्ग, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा तथा जिला दुर्ग ग्रामीण महामंत्री जयश्री वर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने अंत में “जय कांग्रेस” के नारे के साथ अपनी बात समाप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *