सभापति ने जांच के लिए 3 बिंदु भी दिए
बेमेतरा—- जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा ने बेरला बिजली विभाग में हुए अवैध उगाही के आरोप में छोटे कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही कर खानापूर्ति न करते हुए उच्चस्तरीय जांच कमेटी बैठाकर जांच करने की मांग करते हुए आज बेमेतरा कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है। सभापति टिकरिहा ने प्रमुखता से 3 बिंदुओं के आधार पर जांच करने की मांग की है।
जिला पंचायत सभापति टिकरिहा ने ज्ञापन में लिखा है कि माननीय महोदय जी आपसे विषयान्तर्गत निवेदन है कि बेरला बिजली विभाग में विगत दिनों ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसानों से अवैध उगाही उजाकर होने के बाद बिजली विभाग के बाबु पर विभागीय कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया गया है।
महोदय जी यह कार्यवाही केवल खानापूर्ति है। इस कार्य के पीछे बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों का हाथ है। कोई भी छोटे कर्मचारी इतना बड़ा जोखिम उठाकर ऐसा कार्य नहीं कर सकता। महोदय जी आपसे निवेदन की इसके जांच के लिए विशेष कमेटी बनाकर जांच करवाने की कृपा करें।
1) सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच ऑफिस खोलकर किसानों को ट्रांसफार्मर कोई कर्मचारी अपने मर्जी से नहीं दे सकता।
2) किसानों द्वारा पैसा कम देने पर बिजली विभाग के बाबू द्वारा बार-बार साहब का नाम उल्लेख किया जा रहा है। आखिर ये साहब कौन है ये जांच का विषय है।
3) बेरला बिजली विभाग द्वारा विगत दिनों में कितने ट्रांसफार्मर कौन-कौन से गांव के किसानों को दिया गया है और कितना पैसा लिया गया है उन सबका बयान लिया जाए।
अतः महोदय जी इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए हम आपसे इस घृणित कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते है। जिससे कि आने वाले समय मे ऐसा कार्य किसी के द्वारा न किया; जाए।
वर्शन:- हमारे द्वारा विगत दिनों बिजली विभाग में हो रहे भारी भरकम अवैध उगाही को उजागर किया था। उसमें खानापूर्ति के रूप में कार्यवाही करते हुए बाबू को निलंबित किया गया है ये काफी नहीं है। इस मामले में जरूर बड़ा अधिकारी सम्मिलित है। हमारी यही मांग है कि इसकी जांच कर उचित’ कार्यवाही की जाए। ताकि किसानों को आसानी से लूटने की आगे कोई हिम्मत ना कर सके।- राहुल टिकरिहा
