पेयजल के लिए बनाए गए टंकी बना शोपीस,, गांव गांव की यही कहानी नहीं आ रहा नल में पानी,, तोड़े गए सीसी रोड का अब तक मरम्मत नहीं,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,

राजिम/फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अरण्ड, बासीन सहित विभिन्न गांवों में बढ़ते गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराता जा रहा हैं। लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति नही होने से पेयजल की भारी समस्या अभी से शुरू हो गया हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल के अन्यत्र भटकना पड़ रहा हैं। ब्लॉक के विभिन्न गांवों में लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पाईप लाइन विस्तार के लिए सीसी रोड़ को तोड़कर पाइप लाइन का विस्तार किया गया। नल जल कनेक्शन राशन कार्ड परिवार के पीछे सभी परिवार वालों को दिया गया, लेकिन अब तक पाइपलाइन से कनेक्शन को नहीं जोड़ा गया है। यह समस्या से ब्लॉक के आधे से ज्यादा ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा हैं। वही, अनेक गांवों में पाइपलाइन के लिए तोड़े गए सीसी रोड को अब तक मरम्मत नहीं कराया गया और उस तोड़े गए सीसी रोड़ में पत्थरों को डाल दिए जाने के कारण खोदे गए गड्ढे में बहुत से हादसा भी हो गया है जो विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। ग्राम बासीन में ग्रामीणों को पेयजल के लिए दर दर भटकना पड़ रहा हैं। इस गांव के ग्रामीणों के घरों में एक बूंद पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है और गांव में बनाया जा रहा पानी टंकी अब तक अब तक निर्माणाधीन हैं। तय अवधि में टंकी का निर्माण पूरा नहीं होने से इसका खामियाजा ग्रामीणों को प्यासे रहकर भुगतना पड़ रहा हैं। जिसके कारण यह निर्माणाधीन पानी टंकी केवल प्रदर्शनी बन कर रह गया है।

जिसको लोग सिर्फ देखते हैं, और कहते हैं टंकी का निर्माण कब पूरा होगा और इस टंकी से पेयजल की आपूर्ति कब शुरू होगा। वही, ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति शुरू होने के पहले ही पाइप लाइन जगह-जगह टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इन सभी और विकराल समस्या से और आने वाले दिनों में होने वाली समस्या से विभाग को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक उचित समय पर इस सभी समस्या का निराकरण नहीं किया गया हैं। जिस जगह बोर खोदकर बनाई टंकी वहां बोर से नही निकल रहा पानी- विभाग द्वारा ब्लॉक के ग्राम अरण्ड के नर्सरी में जगह चिन्हित कर पेयजल के लिए बोर की खुदाई कर पानी टंकी का निर्माण किया जा चुका हैं। वही, लोगों को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए विभाग द्वारा बकायदा पाइप लाइन भी गांव के सभी मुहल्ले में बिछाई गई हैं। लेकिन नवनिर्मित टंकी के जो बोर की खुदाई किया गया हैं, इस बोर से एक बूंद पानी भी नही निकल रहा हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगत रहे हैं। अगर जल्द ही सभी समस्याओं का निराकरण नही किया जाता तो ग्रामीणों द्वारा बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *