मुख्यमंत्री से भेंट कर बजट में कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल करने के लिए जताया आभार

नवा रायपुर / छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर राज्य बजट में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।
प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारी वर्ग एवं उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलना एक ऐतिहासिक एवं कर्मचारी हितैषी कदम है। फेडरेशन सरकार के इस संवेदनशील निर्णय का स्वागत करता है तथा आशा करता है कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों को इसी प्रकार प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर निरंतर संघर्षरत है, जिनमें कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रमुख मांगों में शामिल रही है। इस महत्वपूर्ण मांग की पूर्ति से प्रदेश के कर्मचारियों में उत्साह एवं संतोष का वातावरण है।
प्रतिनिधिमंडल में श्री कमल वर्मा (प्रांतीय संयोजक), श्री सुनील उपाध्याय, श्री जय कुमार साहू, श्री राजेश सिंघी, श्री संतोष कुमार वर्मा, श्री संजीत शर्मा, श्री देवाशीष दास, श्री लोकेश वर्मा, श्री अमित शर्मा, श्रीमती सोनाली तिडके, श्री आकाश त्रिपाठी, श्री जगेश्वर भट्ट, श्री दीपक सोनकर, श्री प्रवीण सिंह एवं श्रीमती निशा यादव उपस्थित रहे।
कमल वर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ
प्रांतीय संयोजक
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *