टिकेंद्र वर्मा@ रानीतराई…..
ग्राम कौही स्थित शासकीय स्कूल में तालाबंदी की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि स्कूल के आसपास संचालित ईंट भट्ठों से फैल रहे प्रदूषण के विरोध में स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी थी। पालकों का आरोप है कि पूर्व में शिकायत किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नाराज होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों, पालकों और स्कूल प्रबंधन से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी तथा बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। उनके द्वारा स्कूल का ताला खुलवाने और शिक्षण कार्य पुनः प्रारंभ कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
