जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

कबीरधाम। बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता को परखने और शिक्षकों के अध्यापन कार्य की मॉनिटरिंग करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम एफ.आर. वर्मा ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिवनीखुर्द में बच्चों की शैक्षिक स्तर अच्छा पाये जाने की तारीफ की और सुव्यवस्थित व स्वच्छ शाला परिसर की सराहना की। शिक्षकों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को स्कूल के प्रति लगाव और शाला में बेहतर कार्य का निर्देश दिया।

प्राचार्य सेजेश बोड़ला, श्री सोनी सर, एम.आई.सी. प्रसाशक सतीश यदु, श्री साहू सर, संकुल समन्वयक मंत लाल मरकाम, अनिता मुरचले, ललित निषाद, मनीष साहू, कीर्ति पटेल, मंशा पटेल, तातू पालके आदि उपस्थित रहे।

निरीक्षण में भोजन व्यवस्था, कार्यालयीन दस्तावेजों के संधारण, संसाधनों का रख रखाव, मूलभूत सुविधा इत्यादि की भी जांच की गई। इस माह 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिसके कारण अधिकारियों द्वारा लगातार स्कूलों की मॉनिटरिंग जारी है।

जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम ने शाला समय का कड़ाई से पालन न करने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्यवाही के संकेत दिये हैं। शिक्षकों को विद्यार्थियों में न्यूनतम शैक्षिक स्तर लाने का प्रयास करने का निर्देश दिया है। विभाग द्वारा सभी स्कूलों को विद्यार्थी विकास सूचकांक बनाकर लर्निंग लेवल परखने का निर्देश जारी हुआ है। जल्द ही प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं भी प्रारम्भ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *