तहसील स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती महोत्सव 25–26 अप्रैल को ग्राम भरर में


पाटन। परिक्षेत्र साहू संघ जामगांव आर की कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को साहू सदन जामगांव आर में आयोजित की गई। बैठक में तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह एवं सामूहिक आदर्श विवाह के आयोजन सहित आगामी 15 मार्च को पाप मोचनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय स्तर पर कर्मा जयंती महोत्सव तथा मृत्युभोज के स्थान पर सादा भोज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में परिक्षेत्र एवं सभी 21 इकाइयों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में तहसील स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती महोत्सव (दिनांक 25–26 अप्रैल) के आयोजन हेतु स्थानीय इकाई ग्राम भरर एवं औरी से प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। सदन में गहन चर्चा एवं सर्वसम्मति से आयोजन स्थल के रूप में ग्राम भरर का चयन किया गया।
बैठक का शुभारंभ परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया।
बैठक में संरक्षक किशोर साहू, डॉ. गुलाब साहू, श्रीमती सरिता साहू, वरिष्ठ सलाहकार हेमलाल साहू, नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष बेनीराम साहू, श्रीमती भानुप्रिया साहू, संगठन सचिव लोकेश साहू, श्रीमती त्रिवेणी साहू, धनेश्वर साहू, सोहन साहू, द्वारिका साहू, खुमान साहू, प्रेमलाल साहू, अंगेश्वर साहू, टोपसिंह साहू, अरविंद साहू, कुलेश्वर साहू, दानीराम साहू, नंदनी साहू, लक्ष्मी साहू, ईश्वर साहू, इंदुराम साहू, वेदप्रकाश साहू, परमानंद साहू, जवाहर साहू, सुदर्शन साहू, राजेश साहू, कोमल साहू, कौशल साहू, शोभित साहू, वासुदेव साहू, गिरजाशंकर साहू, भुवनलाल साहू, दयानंद साहू, बुलम साहू, युवराज साहू, मानसिंह साहू, डॉ. विशेश्वर साहू, भूषण साहू, शेषनारायण साहू, महेश साहू, देवन साहू, राजेश्वर साहू, दिनेश कुमार साहू, आत्माराम साहू, रोहित साहू, जालीराम साहू, पुनीत साहू, खिलेश साहू, दयालु साहू, नोमेश साहू, बिंदेश्वरी साहू, सरोज साहू, विष्णुराम साहू, लोकेश कुमार साहू, डूनेश्वर साहू, डोमेन साहू, सीताराम साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *