ग्राम चुनकट्टा में अटल डिजिटल सेवा केन्द्र का शुभारंभ, ग्रामीणों में उत्साह


पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनकट्टा में आज अटल डिजिटल सेवा केन्द्र का शुभारंभ ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रोशनी सोनु राय द्वारा किया गया। सेवा केन्द्र के प्रारंभ होने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब गांव के लोगों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेगा।
इस अवसर पर उपसरपंच अजय सिंह राजपूत, छत्रपाल सिंह राजपूत, रीना मानिकपुरी, पंचायत सचिव युगलकिशोर ठाकुर, भागवत यदु सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताते हुए इसे डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *