पाटन। शिव मंदिर एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम चुनकट्टा में 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव एवं आकर्षक रोड-शो, शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
शोभायात्रा का शुभारंभ आदियोगी शिव मंदिर से प्रारंभ के बाद ग्राम भ्रमण के साथ किया जाएगा। आयोजन में भगवान शिव की मनोहारी झांकी, पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक प्रस्तुति एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जय श्री महाकाल अघोरी ग्रुप, ग्राम-बघेरा, जिला-दुर्ग (छ.ग.) द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।
ग्राम चुनकट्टा के समस्त आराध्य मंदिरों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
चुनकट्टा में महाशिवरात्रि महोत्सव एवं भव्य रोड-शो, शोभायात्रा 15 फरवरी को
