पतोरा में मंडई मेला आज, लोक बयार आरंग की रंगारंग प्रस्तुति; 15 फरवरी को कबड्डी प्रतियोगिता


पाटन। ग्राम पतोरा में 14 फरवरी को पारंपरिक मंडई मेला का आयोजन किया गया है। मेले में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की विशेष सहभागिता रहेगी।
रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोककला मंच ‘लोक बयार’ आरंग द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
15 फरवरी को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं—
प्रथम पुरस्कार – ₹10,000 एवं प्रतीक चिन्ह
द्वितीय पुरस्कार – ₹7,000 एवं प्रतीक चिन्ह
तृतीय पुरस्कार – ₹5,000 एवं प्रतीक चिन्ह
चतुर्थ पुरस्कार – ₹3,001 एवं प्रतीक चिन्ह
उक्त जानकारी जनपद सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *