मानस गान प्रतियोगिताओं में चमका देवादा का ‘एकता मानस परिवार’, जीते कई पुरस्कार


पाटन। मानस गान प्रतियोगिताओं में देवादा पाटन के एकता मानस परिवार ने वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिवार के संचालक दयानंद साहू (देवादा निवासी) ने बताया कि विभिन्न ग्रामों में आयोजित मानस मंचों पर भजन, संगीत और व्याख्या के माध्यम से टीम ने लगातार उत्कृष्ट प्रस्तुति दी और अनेक पुरस्कार हासिल किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमलेश्वर डीह में द्वितीय पुरस्कार, भंसुली में द्वितीय, महुदा में तृतीय, कोपे डीह में तृतीय, तेली गुंडरा में चतुर्थ, खम्हारिया में पंचम, मोतीपुर में पंचम, भेलवा कूदा में सप्तम तथा कसही, सिकोला, सिपकोना, सावनी और अरसनारा में विशेष पुरस्कार प्राप्त हुए।
एकता मानस परिवार के प्रमुख कलाकारों में दयानंद साहू (गायन एवं हारमोनियम), कामदेव साहू (व्याख्यान), राधेश्याम यादव (तबला), दिलीप सेन (बैंजो), पप्पू विश्वकर्मा (नाल), आर्यन साहू (पैड), कुमारी शारदा राजपूत (गायिका), कृतिका विश्वकर्मा एवं मंगलेश साहू शामिल हैं।
सभी कलाकारों के सामूहिक प्रयास और समर्पण से पाटन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयां मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *