राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर पत्रकारों का किया गया ,,,भव्य सम्मान,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,


राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने पत्रकारों को गमछा, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके एवं जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, गरियाबंद जनसंपर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार विशेष रूप से उपस्थित थे।


सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में राजिम नवापारा सहित गरियाबंद जिले के पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंच से पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार कठिन परिस्थितियों में भी सच्चाई को सामने लाने का कार्य करते हैं।


विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस विराट आयोजन की सकारात्मक छवि देश-प्रदेश तक पहुंचाने में पत्रकारों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी और कैमरे के माध्यम से जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, जिसके कारण समाज में जागरूकता आती है।


इस अवसर पर कलेक्टर बी.एस. उइके ने भी पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार और प्रशासन के बीच समन्वय से ही सुशासन संभव है। वहीं जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने कहा कि पत्रकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देकर समाज को नई दिशा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *