करसा में मंडई मेला–जसगीत, पुरस्कार वितरण एवं भूमिपूजन–शिलान्यास 9 फरवरी को


पाटन। ग्राम पंचायत करसा, विकासखंड पाटन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला पारंपरिक मंडई मेला–जसगीत इस वर्ष भी उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कार वितरण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास का आयोजन सोमवार, 09 फरवरी 2026, शाम 5 बजे ग्राम पंचायत करसा में किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक वातावरण के बीच जसगीत की प्रस्तुति के साथ प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा तथा विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास भी संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक पाटन) उपस्थित रहेंगे।
अध्यक्षता राकेश ठाकुर (जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण) करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अश्वनी साहू (पूर्व मंडी अध्यक्ष, दुर्ग एवं महामंत्री दुर्ग जिला साहू संघ), आशीष वर्मा (पूर्व ओएसडी, मुख्यमंत्री छ.ग. शासन) एवं पुरुषोत्तम तिवारी (पूर्व अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति पहंदर) उपस्थित रहेंगे।
ग्राम पंचायत करसा की सरपंच श्रीमती संजू संजय वर्मा एवं उपसरपंच कार्तिक राम साहू सहित पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी करसा ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *