यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवा दल जिला गरियाबंद में ध्वज वंदन एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम कांग्रेस भवन में संपन्न

विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई जी के आदेशानुसार, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्र जी केअनुमोदन पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार जी के निर्देशन पर अगस्त क्रांति के शुभ अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिला गरियाबंद द्वारा जिला मुख्यालय गरियाबंद में ध्वज वंदन एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम कांग्रेस भवन गरियाबंद में किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष वीरू भाई यादव, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भाई संदीप सरकार, जिला कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार चंद्राकर कांग्रेस सेवा दल, अवध राम यादव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल गरियाबंद, अशोक यादव यंग ब्रिगेड जिला महासचिव अमलीपदर, रितेश तांडी यंग ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद, राजेश जगत यंग ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष अमलीपदर, श्याम भाई, प्रकाश लॉन्हरे, संजीत साहनी, नारायण सारथी, ओंकार निषाद, शीतल दास मानिकपुरी आदि कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *