बिजली विभाग ने मनाया रजत जयंती जनप्रतिनिधि और उपभोक्ता हुए उपस्थित

रानीतराई। पाटन विकासखंड के रानीतराई वितरण केंद्र के मुख्यालय ग्राम रानीतराई बस स्टैंड कला मंच में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के द्वारा वितरण केंद्र स्तर का समारोह का आयोजन अतिथियों की उपस्थितियों मे संपन्न हुआ समारोह में वितरण केंद्र के विद्युत उपभोक्ता जो पिछले दो वर्ष में लगातार विद्युत बिल का भुगतान करते आए हैं उनमें से बीपीएल ,घरेलू, गैर घरेलू, कृषि पंप वाले उपभोक्ताओं को तथा सोलर कनेक्शन लेने वाले प्रथम पांच उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में ग्राम रानीतराई सहित असोगा, डीड़गा रेंगाकठेरा , कौही, औसर, डिघारी, बोरेंदा सहितआसपास के ग्रामों के विद्युत उपभोक्ता एवं ग्रामवासी बहुत अधिक संख्या में उपस्थित हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल महामंत्री व पूर्व सरपंच निर्मल जैन , पूर्व सरपंच संतोष पटेल ,पूर्व सरपंच मन्नू टिकरिहा , सरपंच सत्यनारायण टिकारीह, भाजपा नेता धनराज साहू , , पूर्व जनपद सदस्य रमन सिंह टिकारीहा, जितेन्द्र धुरंधर , रामसाय वर्मा , सुरेश साहू सहित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत विभाग रानीतराई के सहायक अभियंता कमलेश साहू ,कनिष्ठ अभियंता पाटन राजेश साहू एवं कनिष्ठ अभियंता रानीतराई लोचन सिंह ध्रुव,देवप्रसाद देवांगन टेक्नीशियन और तारकेश्वर साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *