रिपोर्ट-विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर। ग्राम सरनाबहाल ,धनोरा, घुमरापदर, कुहीमाल, खरीपथरा,मुडगेलमाल,दाबरीगुडा, मुडागांव व अमलीपदर में छग गौंडी धर्म संरक्षण समिति एवं छग गोंडवाना महासंघ जिला व ब्लाक ईकाई मैनपुर के तिरुमाल केशरीसिंह नागेश (गों.ध.सं.स. जिला उपाध्यक्ष) , लालेन्द कोमर्रा ( गों.ध.सं .स जिला कोषाध्यक्ष), धन सिंह कुंजाम ( गोंड . महा. ब्लाक उपा.) , सुन्दर ध्रुव ( गों. ध. सं स. सलाहकार ब्लाक ई . ), भागीरथी नागेश ( सं. स. ब्लाक ई. सचिव) टीकम सिंह मांझी ( गों. महा. सचिव ब्लाक ई .) , जयप्रकाश नागेश (गोंड. महा. सलाहकार ब्लाक ई.) ,हाथी राम मरई ( उप सभापति अमलीपदर), व सदस्य गण भारत कुंजाम, अंकुर नेताम, गोविन्द नागेश, सिरमत मरकाम तथा छंदो मरकाम तथा उक्त ग्राम के सरपंच व सगा समाज के उपस्थिति में विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
