
सेलूद। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सेलूद में शालेय परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को विद्यालय प्रांगण में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना है।
समारोह सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसे दो सत्रों में संपन्न किया जाएगा।
प्रथम सत्र दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल (सांसद, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश देवांगन (अध्यक्ष, शाला विकास समिति) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में खेमीन साहू पूर्व सरपंच, सेलूद एवं श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी जनपद सदस्य, पाटन उपस्थित रहेंगी।
द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि भूपेश बघेल (विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) होंगे। अध्यक्षता देवेन्द्र चंद्रवंशी (जिला पंचायत सदस्य, दुर्ग) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में खिलेश मार्कण्डे (सरपंच, ग्राम पंचायत सेलूद), जयश्री वर्मा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) एवं राकेश कुमार साहू (उपसरपंच, ग्राम पंचायत सेलूद) शामिल होंगे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी तथा वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। शाला विकास समिति एवं विद्यालय परिवार ने जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने की अपील की है।
