“मनरेगा बचाओ संग्राम” के लिए ब्लॉक समन्वयकों की नियुक्ति, काँग्रेस ने जारी किया सूची

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” को और अधिक प्रभावी एवं संगठित रूप देने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन एवं सुझाव के अनुरूप दुर्ग ग्रामीण जिले के विभिन्न विकासखंडों में समन्वयकों का चयन किया गया है, जिससे मनरेगा के अधिकारों की रक्षा, मजदूरों एवं ग्रामीण जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, चयनित समन्वयक अपने-अपने ब्लॉक में नगर एवं मंडल कांग्रेस कमेटियों, मोर्चा संगठनों तथा प्रकोष्ठों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए “मनरेगा बचाओ संग्राम” को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। जारी सूची अनुसार निम्नानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के ब्लॉक समन्वयक बनाये गये है, जामगांव-आर ब्लॉक विष्णु चंद्राकर, पाटन ब्लॉक ललित सिन्हा, अहिवारा ग्रामीण जगदीश मारकंडे, दुर्ग ग्रामीण रिवेंद्र यादव, धमधा जीवन निर्मलकर नियुक्त किये गये है।
जिला कांग्रेस कमेटी का मानना है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की निर्देश में अनुभवी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से यह आंदोलन और अधिक सशक्त होगा तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की आवाज़ मजबूती से बुलंद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *