धौराभांटा पंचायत भवन में सरपंच विनय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण, संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

पाटन। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत धौराभांटा के पंचायत भवन में सरपंच संघ पाटन के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत धौराभांटा के सरपंच विनय चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र एवं ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के पश्चात अपने उद्बोधन में सरपंच विनय चंद्राकर ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता-अखंडता की याद दिलाता है। हमें संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए तथा गांव और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एकानंद साहू, विवेक चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, सरवन साहू, अरुण साहू, रेखराम साहू, राजेंद्र साहू, गीता देवी साहू, मोना साहू, दूरपत नेताम, डेमीन साहू, देविका साहू, शशि नेताम, ममता साहू, परमानंद ठाकुर, रंजिता ठाकुर, मुकेश चौरसिया, राजेंद्र मेश्राम, रमा शंकर ठाकुर, कीर्ति यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *