सेवा सहकारी समिति फूंडा में 77वें गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण


पाटन। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सेवा सहकारी समिति फूंडा में प्राधिकृत अध्यक्ष नीलेश्वर वर्मा द्वारा समिति प्रांगण में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्राधिकृत अध्यक्ष नीलेश्वर वर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। हमें आपसी सहयोग, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ समिति एवं समाज के विकास हेतु निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश वर्मा, खोमलाल चंद्राकर, जयनारायण वर्मा, आनंद वर्मा, ईश्वरी वर्मा, पोषण वर्मा, रेखराम वर्मा, अजीत वर्मा, लोकेश वर्मा, हिमाचल ठाकुर, रूपेश साहू, गणेश वर्मा, रवि चंद्रवंशी, राजेश वर्मा, तुलाराम वर्मा सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *