पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के अध्यक्ष किशन हिरवानी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में श्री हिरवानी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, जो हमें कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने अपने परिक्षेत्र के सभी स्थानीय इकाई अध्यक्षगण एवं पदाधिकारियों से अपील की कि वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने-अपने सामाजिक भवनों में प्रातः 7.30 बजे विधिवत ध्वजारोहण कर कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और एकता की भावना सशक्त हो।
श्री हिरवानी ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
सामाजिक भवनों में ध्वजारोहण की अपील, किशन हिरवानी ने प्रदेशवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
