राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग एवं दिशा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त जागरूकता अभियान आयोजित


🔹 सेक्टर-8 चौक, भिलाई नगर में आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
🔹 बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से यातायात नियमों की दी गई जानकारी
🔹 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को नियमों के दुष्परिणामों से कराया गया अवगत


दुर्ग। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत दिनांक 25 जनवरी 2026 को यातायात पुलिस दुर्ग एवं दिशा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-8 चौक, भिलाई नगर में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, गलत दिशा में वाहन संचालन से बचाव, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों को रोककर उन्हें नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों, संभावित सड़क दुर्घटनाओं एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए समझाइश दी गई, जिससे वे भविष्य में यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन करें।
इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दिशा फाउंडेशन के सहयोग से किए गए इस प्रयास के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *