रायपुर में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त


रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से पराजित कर दिया। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमकों की मौजूदगी रही।
मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने 44 रन और मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने मध्यक्रम में विकेट निकालकर रन गति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। भारत ने 15.2ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली, वहीं ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन , शिवम दुबे ने 18 गेंदों पर 36 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में दर्शकों को भरपूर क्रिकेट का आनंद देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *