अरसनारा में दो दिवसीय सत्संग समारोह 22 एवं 23 जनवरी को आयोजित

पाटन। विधानसभा के ग्राम अरसनारा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दो दिवसीय सत्संग समारोह आयोजित किया गया है। यह आयोजन दिनांक 22 एवं 23 जनवरी 2026, दिन- गुरूवार एवं शुक्रवार को समस्त ग्रामवासीयों के सहयोग से आयोजित है। संत शिरोमणि सद्गुरु श्री कबीर साहेब जी के विचार कि समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर कर प्रेम,अहिंसा एवं सदाचार का पाठ पढ़ाकर एक सूत्र में पिरोकर मानवता का दिव्य संदेश को जनजन तक पहुंचाने हेतु परमपूज्य संत श्री निष्ठा साहेब जी श्री कबीर आध्यात्म संस्थान मुंजापुर, मसौली (बाराबंकी) उत्तरप्रदेश से अपने संत मंडली सहित उपस्थिति प्रदान कर रहे हैं ।

दोनों दिवस में दो सत्र में भजन एवं प्रवचन होगा, जिसमें प्रथम सत्र में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे एवं द्वितीय सत्र में दोपहर 3.00 बजे से शायं 5.30 बजे तक सत्संग आयोजित है। अतः आप समस्त धर्मप्रेमी हंसजनों से आग्रह है कि समय को ध्यान में रखते हुए सत्संग एवं संतदर्शन का लाभ लेने सहपरिवार सादर आमंत्रित हैं । यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष डेहरलाल साहू ने प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *