देवादा सरपंच ने शोक संतप्त परिवार को दी आर्थिक सहायता


पाटन। ग्राम देवादा की बिसाहिन यादव के निधन पर मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा द्वारा दिवंगत बिसाहिन यादव के पुत्र अरुण यादव एवं घनेष यादव को अपनी ओर से ₹5,000 की आर्थिक सहायता राशि एवं एक कट्टा चावल प्रदान किया गया। यह सहायता सरपंच द्वारा व्यक्तिगत रूप से दी गई, जिसका उद्देश्य शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करना है।
सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व है और जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद की जानी चाहिए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर बनऊ यादव, लल्ला यादव, श्यामा बाई, रामबाई, मेघु, देवकी, सुमित्रा, बाऊ, केतन, दद्दू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *