प्रिज्म पब्लिक स्कूल महकाखुर्द में 13वां वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न


पाटन। प्रिज्म पब्लिक स्कूल, ग्राम महकाखुर्द में 13वें वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रियर एडमिरल अतुलचंद्र तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रिसाली नगर निगम वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद सविता ढवस उपस्थित रहीं। वहीं विशेष अतिथियों में ग्राम पंचायत महकाखुर्द की सरपंच अर्चना यादव, नगर पंचायत उतई वार्ड 14 के पार्षद संगीत रजक एवं वार्ड 8 की पार्षद विजयलक्ष्मी साहू शामिल रहीं।


समारोह में प्रिज्म पब्लिक स्कूल उतई एवं महकाखुर्द के पूर्व सत्र की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र हिमांशु वर्मा एवं हिमशिखा यादव को उनकी विशेष अकादमिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।
विद्यालय के प्राचार्य डुमेश कुमार ने प्रिज्म पब्लिक स्कूल उतई एवं महकाखुर्द की संयुक्त वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सत्र की प्रमुख उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित सफलताओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु स्कूल प्रबंधन द्वारा संचालित कराते प्रशिक्षण, लाइफ स्किल क्लासेस एवं विशेष कम्युनिकेशन क्लासेस जैसी पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला।


मुख्य अतिथि रियर एडमिरल अतुलचंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में जीवन में मेहनत, लगन एवं अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक पहलों की सराहना की।
संस्था के चेयरमैन रूपेश कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए संस्था की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के प्रति प्रबंधन की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं का विशेष सम्मान किया गया। प्रिज्म पब्लिक स्कूल उतई की प्राचार्या स्वर्णलता पाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक सदस्य पारामिता मोहंती, डायरेक्टर असीम साहू एवं श्रीमती ख्याति साहू भी उपस्थित रहीं। समारोह का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका पायल देवांगन एवं श्रेया श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *