गरिमा परियोजना के तहत ग्राम औंसर में आदर्श बाल ग्राम निर्माण कार्यक्रम आयोजित


पाटन।संकल्प एक प्रयास सोसायटी भिलाई द्वारा गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत आदर्श बाल ग्राम निर्माण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम औंसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। सोसायटी द्वारा बच्चों को पूरक शिक्षा भी प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।
गरिमा परियोजना का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को स्वस्थ, स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में प्रियालता महिपाल, सरपंच ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही सभी आशा वर्कर, गरिमा फेलोज भारती निर्मलकर, यामिनी महिपाल, टेकेश्वरी साहू, वेदिका सहित बड़ी संख्या में ग्राम की किशोरियाँ एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *