मरार समाज कुम्हारी राज द्वारा सांकरा मे आयोजित सामाजिक अधिवेशन में शामिल हुईं नीलम चंद्राकर


पाटन। ग्राम सांकरा में शाकम्भरी कोसरिया मरार समाज कुम्हारी राज द्वारा आयोजित सामाजिक अधिवेशन का किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति दुर्ग नीलम चंद्राकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अधिवेशन में अतिथि के रूप में कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष पाटन, दयानंद सोनकर नगर पालिका अध्यक्ष अमलेश्वर, राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि पाटन, रवि सिंगौर सरपंच सांकरा सहित मरार समाज के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने मरार समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक उत्थान पर अपने विचार साझा किए तथा सफल आयोजन के लिए समाजजनों को बधाई दी।
अधिवेशन के दौरान समाज की परंपराओं के अनुरूप विविध सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पूरे ग्राम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *