धर्म, भक्ति और लोकसंस्कृति का उत्सव : बेल्हारी में 27वां राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

जामगांव आर। समाजसेवी संस्था युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में ग्राम बेल्हारी में आगामी 9 से 11 जनवरी 2026 तक 27वां राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन अपने 27वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंची 30 मानस मंडलियां रामचरित मानस के चयनित प्रसंगों पर संगीतमय रामकथा का सस्वर पाठ एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देंगी।
महोत्सव का शुभारंभ 9 जनवरी को देव स्थापना एवं अखंड दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला, मानस शक्ति केंद्र अध्यक्ष भेल चंद्राकर, सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद, कविता जयप्रकाश साहू, देवकी जेठूराम निषाद, रेवाराम साहू एवं अमित अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक मनीष चंद्राकर ने बताया कि शनिवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, तहसील मानस संघ अध्यक्ष टीकाराम साहू, छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा, जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू, जनपद पंचायत सभापति खेमलाल देशलहरे, तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू शामिल होंगे।
वहीं, समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, जिला उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर, मनवा कुर्मी समाज राज अध्यक्ष युगल आडिल एवं किशोर चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन में भाग लेने वाली मानस मंडलियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे। तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव को लेकर बेल्हारी सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *