धनराज साहू बने प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य


पाटन।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।
घोषित सूची में पाटन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, जामगांव-आर मंडल के प्रथम मंडल अध्यक्ष एवं युवा किसान नेता धनराज साहू (रानीतराई) को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि धनराज साहू को लगातार चौथी बार प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, किसान साथियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *