69वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग जिले में 6 से 9 जनवरी तक


दुर्ग/भिलाई। 69वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता (आयु वर्ग 14 वर्ष, बालक वर्ग) का आयोजन दुर्ग संभाग के अंतर्गत दुर्ग जिले में किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक भिलाई नायर समाजम हायर सेकेंडरी स्कूल एवं सेक्टर-2 बास्केटबॉल ग्राउंड, भिलाई में संपन्न होगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह भिलाई विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-2 के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत के 29 राज्यों से आए हुए कुल 329 खिलाड़ी तथा 87 ऑफिसियल भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त लोक शिक्षण संचालनालय, स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के 45 ऑफिसियल भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वहीं दुर्ग संभाग से 136 व्यायाम शिक्षक एवं अधिकारी आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी सहभागिता निभाएंगे।
यह जानकारी 69वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी जयंत वर्मा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजन से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *