चैतन्य बघेल रिहा हुए… कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बजा, आतिशबाजी कर मनाई खुशियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ता नाच-गाकर और आतिशबाजी करते हुए रिहाई का जश्न मनाते नजर आए। चैतन्य बघेल की रिहाई से पहले जेल के बाहर ढोल बजाए गए। उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर जमा हुए और जमकर आतिशबाजी की।
बेटे की रिहाई पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं। आज शनिवार को चैतन्य रिहा हुआ। सब बहुत खुश हैं… उसे उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया था और आज वह मेरे पोते के जन्मदिन पर रिहा हुआ है। अदालत पर निशाना साधते हुए कहा कि कोर्ट को अपने फैसले का अध्ययन करना चाहिए। इसने दिखाया कि ईडी पीएमएलए एक्ट का कैसे दुरुपयोग कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *