पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम पाहंदा अ में खो खो खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 9 दिवसीय है। यहां से चयनित खिलाड़ी
तेलंगाना वारंगल काजीपेट में नेशनल खो खो टूर्नामेंट में शामिल होंगे। इसके लिए ट्रेनिंग के अंतिम दिन टीम का चयन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ के तरफ से ये खिलाड़ी नेशनल टूर्नामेंट में शामिल होंगे। एकलव्य खो खो संघ पाहंदा द्वारा बच्चों को भोजन और आवास की व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है। इस कैंप में छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिला जैसे
बस्तर, राजनांदगांव, भिलाई, कांकेर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, नारायणपुर, बालोद, बलौदाबाजार, रायपुर बेमेतरा, सहित अन्य जिला के खिलाड़ी शामिल हो रहे है। इस कैंप का आयोजन में अध्यक्ष टिका राम साहू,
सचिव तरुण शुक्ला, कोच मुरली रेड्डी, सहायक कोच गजेंद्र यादव का सहयोग मिल रहा है।
निशालु और राज्य स्तर पर जीत दर्ज की है
एमेच्योर खो खो संघ द्वारा बच्चों की खो खो प्रैक्टिस की सुविधा कराई जा रही है। अध्यक्ष टीका राम साहू ने बताया कि अभी वर्तमान में 30 खिलाड़ी खो खो की ट्रेनिंग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां के बच्चे खो खो में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। नेशनल और राज्य स्तर के कई टूर्नामेंट में विजेता रहे है। पिछले दिनों बालोद जिला के हल्दी में आयोजित स्पर्धा में भी चैंपियन रहें। अखिल भारतीय स्तर पर भी एक दर्जन से अधिक बच्चे खो खो स्पर्धा में शामिल हुए है।
खो खो मेट की समस्या से जूझ रहे है खिलाड़ी
ग्राम पाहांदा अ मे खिलाड़ियों मे खेल के प्रति काफी उत्साह है। ग्रामीणों ने खिलाड़ियों की मेहनत को देखते हुए खेल मैदान के लिए साढ़े चार एकड़ मैदान को सुरक्षित किया है। इस जगह पर अभी खो खो ग्राउंड है। भविष्य में वालीबाल और अन्य खेल के लिए भी ग्राउंड बनाया जाएगा। खो खो खिलाड़ियों की प्रेक्टिस के लिए खो खो मेट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बाहर से मेट की व्यवस्था कर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराया जा रहा है। एकलव्य खो खो संघ के अध्यक्ष टीका राम साहू ने बताया कि मेट नहीं होने से प्रेक्टिस मे परेशानी होती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी इस पर सहयोग की मांग की है। खो खो मेट के लिए करीब 10 लाख रुपए की आवश्यकता बताई जा रह रही हैं
