औसर में पंथी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन… बाबा गुरु घासीदास का सिद्धांत प्रासंगिक…अशोक साहू

रानीतराई।सतनामी समाज एवं ग्रामवासी औसर(डीघारी)में गुरु घासीदास की 269वीं जयंती के अवसर पर भव्य पंथी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू,अध्यक्षता सरपंच प्रियालता महिपाल ने की,विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,सोहन जोशी जोन प्रभारी,रमौतीन भारती पूर्व सरपंच,सुरेन्द्र गायकवाड़ शिक्षक ने संत गुरुघासीदास के तेलचित्र में माल्यार्पण,जोड़ा जैतखाम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की शांति,खुशहाली की मंगलकामना किए।
मुख्य अतिथि अशोक साहू ने संत शिरोमणि बाबाजी का संदेश सत्य,अहिंसा,समानता भाईचारे,समभाव,मानवता को आत्मसात करना ही मानव जीवन की अमूल्य पूंजी है।वर्तमान में संविधान को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है,हमें सजगता दिखाने की जरूरत है।आज महिलाओं,युवाओं सहित आमजन को अधिकार सिर्फ और सिर्फ हमारे संविधान ने दिया है।
सरपंच प्रियालता महिपाल ने समस्त ग्रामवासी एवं आयोजक समिति को महान पर्व की बधाई प्रेषित किए।
इस अवसर पर अंकेश महिपाल,गोवर्धन भारती,कल्याण भारती,डोमन कुर्रे,गजेंद्र भारती,संतोष महिपाल,कुमार सिंह चतुर्वेदी,गुलाब बंजारे,तेज़बहादुर खरे,अजय वर्मा,गजेंद्र देवांगन,खुमान यादव,झाड़ूराम महिपाल,अंजू महिपाल,दिलीप भारती,जितेंद्र कुर्रे,रमेश गायकवाड़ सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *