पाटन। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा (पाटन) में विश्वविद्यालय खेल सम्मेलन 2025–26 का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह खेल सम्मेलन 31 दिसंबर से प्रारंभ होकर 02 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया गया, जिसके पश्चात अंतर-क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप वासनिकर (सेवानिवृत्त आईएएस, आयुक्त—विभागीय जांच, छत्तीसगढ़ शासन), रवि सिंगौर (सरपंच, ग्राम पंचायत सांकरा), पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. आर. आर. सक्सेना, कुलपति—महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा की गई।
स्वागत एवं सम्मान डॉ. सेवन दास खूंटे (कीट अधिकारी) एवं डॉ. अमित दीक्षित (अधिष्ठाता, छात्र कल्याण) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नारायण साहू एवं डॉ. सोनल तिवारी ने किया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि वे स्वयं भी खिलाड़ी रहे हैं और सभी विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दूरदर्शी विजन है, जिसके अंतर्गत हाल ही में गांव से लेकर विधानसभा स्तर तक सांसद खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महामंत्री कैलास यादव, सरपंच मोहन लोधी, राजू सोनकर, तुलाराम सिंगौर, छोटूराम यादव, प्रदीप लोधी, विवेक कौशिक, हितेश साहू, पुनीत पटेल, तिहारू बघेल, कामता प्रसाद सिंगौर, मुकुंद विश्वकर्मा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
