सुरपा सोसायटी में धान तौल में गड़बड़ी की शिकायत, किसानों में आक्रोश


पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सुरपा में धान खरीदी के दौरान अधिक धान तौले जाने की शिकायत सामने आई है। किसानों का आरोप है कि तौल प्रक्रिया में अनियमितता बरती जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


सूत्रों के अनुसार धान तौल के समय निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई किसानों ने बताया कि उनके धान की बोरी का वजन वास्तविक से अधिक दिखाया जा रहा है। किसानों से प्रति बोरा 41.600 किलो या उससे अधिक धान तौलकों द्वारा तौला जा रहा था। मंगलवार को धान बेचने आए किसानों
मामले की जानकारी मिलते ही किसानों ने संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की है। वहीं समिति प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तौल मशीनों की तत्काल जांच, सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बन सके।

इस संबंध एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव ने कहा समिति में शिकायत की जांच के बाद दोषियों के ऊपर कारवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *