क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम कल होगा

?रिपोटर:- विक्रम कुमार नागेश

मैनपुर—-अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के वर्षगांठ पर क्रांति दिवस के अवसर पर कल मैनपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में क्रांति दिवस का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया जाएगा एवं स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी प्रदान करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष ने ब्लॉक कांग्रेस के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उक्त कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *