? रिपोर्टर :- विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
गरियाबंद– कानन पेंडारी जू की वयोवृद्ध मादा तेंदुआ (मोहनी) की लगभग 20 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। उपरोक्त मृत तेंदुए को वर्ष 2001 में दंतेवाड़ा वन मंडल से रेस्क्यू कर कानन लाया गया था। शव विच्छेदन वन मंडल अधिकारी बिलासपुर , अधीक्षक कानन पेंडारी, परिक्षेत्र अधिकारी कानन पेंडारी की उपस्थिति में तीन पशु चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा किया गया एंव मृत तेंदुए का उसके समस्त अंगों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृत तेंदुए के विसरा को संरक्षित कर परीक्षण हेतु जबलपुर तथा कामधेनु विश्व विद्यालय अंजोरा भेजा जायेगा।
