थाना भिलाई नगर पुलिस की सतर्कता, कथा पंडाल के आसपास घूम रहे 9 संदिग्धों पर कार्रवाई


भिलाई। थाना भिलाई नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-6 में दिनांक 25.12.2025 से आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा (पं. श्री धीरेंद्र शास्त्री) कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। कथा पंडाल के अंदर एवं आसपास चोरी, लूट, पाकेटमारी एवं चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार विशेष निगरानी रखी गई।
इसी क्रम में कथा पंडाल के आसपास घूम रहे संदिग्ध महिला-पुरुषों की चेकिंग की गई। जांच के दौरान अन्य राज्यों से आए कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना पास एवं बिना किसी वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड) के पाए गए। पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उक्त संदिग्ध महिला-पुरुषों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए इस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पाकेटमारी एवं चैन स्नेचिंग की घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना भिलाई नगर द्वारा पृथक से विशेष टीम गठित की गई है तथा बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों एवं संभावित गिरोहों पर लगातार विशेष निगरानी रखी जा रही है।


हिरासत में लिए गए संदिग्धों के नाम:
कमसा मारमुत्तु नायडू
काजल नायडू
पूजा रजनी नायडू, निवासी नवापुर वाकीपाड, जिला नंदूरबार (महाराष्ट्र)
रोशनी रजनी नायडू, निवासी नवापुर वाकीपाड, जिला नंदूरबार (महाराष्ट्र)
सुमन इकरन
अनीता जाटव, जिला भरतपुर (राजस्थान)
मोनी जाटव
गुड्डी जाटव, निवासी हरिनगर, पलवल (हरियाणा/पंजाब)
गौरी जाटव, निवासी चितौकरी, जिला भरतपुर (राजस्थान)
पुलिस द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *