धौराभांठा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई

पाटन। धौराभांठा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन सादगी, विचार और सेवा का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि अटल जी के सुशासन, राष्ट्रीय एकता और विकास के विचार आज भी हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

मौके पर सरपंच विनय चंद्राकर, ग्राम पुरोहित पंडित दिनेश शर्मा, चोवा राम साहू, पुष्कर साहू, राजेंद्र साहू, रामानंद ठाकुर, सरवन साहू, चंदू ठाकुर, जंतु साहू, फिरता साहू, दौलत साहू, एकानंद साहू, पंकज चंद्राकर, डोमन निर्मल, परमानंद ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *