सेलूद के भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी 101वी जयंती मनाई

पाटन।। आज ग्राम सेलूद के भाजपाईयों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती मनाई l खेमलाल साहू ने उन्हें याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी (1924-2018) एक भारतीय राजनेता, कवि और पत्रकार थे, जो तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने, विशेषकर 1999-2004 तक पूर्ण कार्यकाल के लिए गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में और वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्थापक सदस्य और मार्गदर्शक थे, जिन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया और जो अपनी प्रखर वक्तृत्व शैली, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र निर्माण में योगदान (जैसे स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना) के लिए जाने जाते हैं। रमेश देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता, हमारे पथ प्रदर्शक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते है l अटल जी को आजात शत्रु के रूप में भी जाने जाते है l इस अवसर पर खेमलाल साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष, रमेश देवांगन शक्ति केंद्र संयोजक, खेमिन साहू पूर्व सरपंच, टामन लाल साहू सोसायटी अध्यक्ष, महेश्वर बंछोर, तरेन्द्र बंछोर अध्यक्ष शाला विकाश समिति, अशोक यादव, उमेश सिन्हा बूथ अध्यक्ष द्वय, दिनेश बरहरे, संतोष साहू, शारदा साहू, विकाश बारले सहित भाजपा कार्यकर्ता गन की उपस्थिति रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *