पाटन में अटल परिसर का लोकार्पण 25दिसंबर को, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि


पाटन। नगर पंचायत पाटन में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।
विशेष अतिथियों में सांसद विजय बघेल, विधायक पाटन भूपेश बघेल, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, सभापति केवल देवांगन, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बघेल, सांसद प्रतिनिधि सागर राजा पाठक सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन पुराना बस स्टैंड चौक, पाटन, जिला–दुर्ग (छ.ग.) में किया जाएगा। नगर पंचायत पाटन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।
नगर पंचायत प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *