नवनियुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने की मंत्री गजेन्द्र यादव से मुलाकात

दुर्ग । जिला भाजपा दुर्ग के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों से केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्युत नगर स्थित अपने निज निवास में सौजन्य मुलाकात किये। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए संगठनात्मक कार्यों में पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने प्रेरित किये।
इस दौरान नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह, जिला महामंत्री अनिकेत यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती कुमुद बघेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेमलाल देशलहरे एवं ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेखन सिन्हा उपस्थित रहे।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने सभी पदाधिकारियों से संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार–प्रसार एवं जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा किये। उन्होंने कहा कि मोर्चों की भूमिका संगठन की रीढ़ होती है और आप सभी के सक्रिय नेतृत्व से भाजपा को नई ऊर्जा एवं गति प्राप्त होगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मोर्चा पदाधिकारी जनसंपर्क, सेवा कार्य और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भाजपा की विचारधारा को जन–जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *