मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान जीता जागता प्रमाण पूर्व माध्यमिक स्कूल निपानी

  • पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने खोला पोल

रानीतराई।भाजपा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत सभी स्कूलों में अपने प्रतिनिधियों को शिक्षा गुणवत्ता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।लेकिन दो साल की साय सरकार की कुशासन का जीता जागता उदाहरण पूर्व माध्यमिक शाला निपानी है जहां विद्यार्थी अपनी जान जोखिम में रखकर पढ़ाई करने मजबूर हैं।सरपंच एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि कई बार बी ई ओ, एसडीएम को इस स्कूल के डिस्मेंटल के लिए लगातार अवगत किया गया लेकिन वर्तमान सरकार की रवैए से विद्यार्थी,पालक सभी त्रस्त हो चुके हैं।
दुर्ग जिप के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि ट्रिपल इंजन की सरकार सिर्फ फोटो बाजी में मस्त है, शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,सिंचाई के साथ किसान,मजदूर,महिला युवाओं सहित सभी वर्गों को धोखा देने का काम हो रहा है।शिक्षा गुणवत्ता अभियान में सभी स्कूलों में शिक्षक की कमी,किचनसेड,बिल्डिंग की कमी,मरम्मत के लिए फंड नहीं सहित अनेकों परेशानी है।
जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने हमेशा से भाजपा सरकार किसान,गरीब मजदूरों,युवाओं की विरोधी रही है।कोई भी युवा शिक्षित ना हो सिर्फ चाय,पकौड़ा तक सीमित रहे,मैने पूर्व में भी जनपद के सदन में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थिति के बारे में आवाज उठाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *