ग्राम पंचायत आगेसरा द्वारा NSS कैम्प में शामिल सभी वालिंटियर और शिक्षकों को दी सम्मान के साथ विदाई

पाटन। मदन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला द्वारा ग्राम पंचायत आगेसरा में दिनांक 08 दिसम्बर 2025 से 14 दिसंबर तक एक सप्ताह के लिए आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आज समापन की बेला में महाविद्यालय से पहुंचे हुए सभी एनएसएस वालंटियर तथा उसके शिक्षकों को सम्मान पूर्वक विदाई दिया गया।


विदाई पूर्व सभी NSS वॉलिंटियरों के द्वारा ग्राम पंचायत आगेसरा में स्वच्छता, जल संरक्षण, योगा, खेलकूद के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत किया।
विदाई के बेला में ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच रमाकांत साहू द्वारा महाविद्यालय के सभी शिक्षकों तथा NSS के छात्र-छात्राओं को धन्यवाद देते हुए अग्रिम भविष्य की कामना के साथ विदाई दिया गया।


इस मौके पर ग्राम पंचायत आगेसरा के उप सरपंच सुशीला साहू तथा समस्त पंचगण केशव सोनी रोहित साहू थान सिंह पटेल एकेश्वर साहू उर्वशी सोनी ईश्वरी साहू प्रेमलता साहू हेमलता पटेल श्रीमती रामहीन निषाद।
विदाई कार्यक्रम की इस पावन बेला में आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के NSS प्रभारी श्री प्रमोद भारती द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद भारती, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक कमलेश्वर साहू, प्रदीप साहू डॉ रमेश साहू, अंजनी पैकरा सुश्री सुमन कश्यप, रूद्र प्रताप सोम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *