ठंड से राहत: एसएमएस लिमिटेड और सूद फाउंडेशन द्वारा 150 कंबलों का रात में वितरण

दुर्ग। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत एसएमएमएस लिमिटेड द्वारा सूद फाउंडेशन भिलाई के सहयोग से देर रात 10:30 बजे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल एवं सड़क किनारे पैदल मार्गों पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा गतिविधि में कुल 150 कंबलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आदर्श वाक्य रहा “कंबल सुकून का” अर्थात शांति और आराम प्रदान करने वाला कंबल। टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर और सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर कंबल वितरित किए। सभी सदस्यों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना संस्था का निरंतर संकल्प है।यह सेवा कार्य संस्थाओं द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में एसएमएमएस लिमिटेड एवं सूद फाउंडेशन की संयुक्त टीम मौजूद रही। प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में डी. विश्वनाथन परियोजना प्रबंधक,आसिफ मजावर मानव संसाधन प्रबंधक एसएमएमएस, महेश जायसवाल, दीक्षा नागदेवे सोनू सूद फाउंडेशन टीम,विकास जायसवाल, आशीर्वाद ब्लड बैंक, अन्य बीएमआई ग्रुप सदस्य, भिलाई-दुर्ग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *